ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में गन पॉइंट पर 14 लाख लूट का मामला सुलझा, 2 गिरफ्तार ...

- 3 फरवरी को गांव अकबरपुर के नजदीक खिलौना पिस्तौल दिखाकर मनी एक्सचेंजर से ड्यूटी थी रकम, 5 लाख 14 हजार हुए रिकवर  

- पीड़ित ने शिकायत में बताया था 14 लाख लूटे, रकम के बारे वेरीफाई करेंगे --- SSP  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला     

कपूरथला जिले के बेगोवाल क्षेत्र में मनी एक्सचेंजर का काम करने वाले व्यक्ति से गन पॉइंट पर हुई 14 लाख की लूट का मामला जिला पुलिस ने सुलझाते हुए दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इस बात का दावा करते हुए SSP नवनीत सिंह बैंस ने बताया कि लुटेरों ने खिलौना पिस्तौल के दम पर मनी एक्सचेंजर से रुपए लूटे थे। लुटेरों से लूट में उपयोग खिलौना पिस्तौल, बाइक और 5 लाख 14 हजार रुपए बरामद भी कर लिए गए हैं।   

SSP नवनीत सिंह ने बताया कि बेगोवाल क्षेत्र में मनी एक्सचेंजर का काम करने वाले सरूप सिंह वासी जलालपुर थाना टांडा 3 फरवरी शाम लगभग 5:30 बजे अपना दफ्तर बंद कर घर जा रहा था कि जब वह अकबरपुर के नजदीक पहुंचा तो दो बाइक सवारो ने उसे घेरकर पिस्तौल दिखा उसकी एक्टिवा की डिग्गी में पड़ा पैसों का बैग लूट लिया। जिसके बाद थाना बेगोवाल में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।  

मामले की जाँच करते हुए SP D हरविंदर सिंह तथा CIA स्टाफ के साथ साइबर क्राइम की टीम के इंचार्ज चरणजीत सिंह ने विभिन्न कोणों पर काम करते हुए लूट को अंजाम देने वाले दो आरोपी गुलाब सिंह पुत्र सुरता सिंह वासी गांव रानी थाना टांडा तथा तेजविंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह वासी अवाल, थाना टांडा को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 5 लाख 14 हजार रुपए की रिकवरी भी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों से वारदात में उपयोग किया गया बाइक तथा नकली पिस्तौल भी बरामद कर लिया गया है।   

वहीं विभागीय सूत्रों से मालूम हुआ है कि लूट की घटना 14 लाख की न होकर मात्र  6 लाख 80 हजार रुपए की हुई थी। लेकिन पीड़ित ने पुलिस को कथित गुमराह करने की कोशिश कर 14 लाख की लूट बताई थी। इस संबंध में एसएसपी ने सिर्फ इतना ही कहा कि इस संबंध में वेरीफाई किया जा रहा है। वेरीफाई करने के बाद ही अगर कुछ हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।   

No comments