DC का एक्शन ---- कपूरथला तहसील का एक पटवारी किया सस्पेंड .... ??
- पटवारी पर विभागीय कार्य में लापरवाही के आरोप
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
डिप्टी कमिश्ननर कम ज़िला कुलेक्टर कपूरथला विशेष सारंगल ने तहसील कपूरथला के अंतर्गत आते गांव कांजली के पटवारी तलविंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से सरकारी सेवा से सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए है।
सस्पेंड किए जाने वाले पटवारी पर ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और कर्मचारी के इंतक़ाल दर्ज ना करने के आरोप है डीसी द्वारा पंजाब दंड एवं अपील नियम 1970 की धारा 4 के तहत यह कार्रवाई की गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि सस्पेंड के दौरान कर्मचारी का मुख्यालय तहसील दफ़्तर सुल्तानपुर लोधी होगा। जिला कुलैक्टर ने कहा कि सरकारी कार्य में अनावश्यक देरी एवं लापरवाही बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी।













No comments