ट्रैफिक पुलिस ने फिर पेश की ईमानदारी की मिसाल ....
- लावारिस मिला मोबाइल फोन मालिक तक पहुंचाया
खबरनामा इंडिया संदीप। अमृतसर, पंजाब
पंजाब में लोगों को सुरक्षित होने का एहसास करवाने तथा पुलिस की छवि को सकारात्मक रूप देने के क्रम में अमृतसर पुलिस ने एक बार फिर इमानदारी की मिसाल कायम की है। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने लावारिस मिले मोबाइल फोन को काफी जद्दोजहद के बाद मोबाइल मालिक तक पहुंचाया है।
पंकज भाटिया वासी राज एवन्यू घनपुर काले छेहरटा अमृतसर खबरनामा इंडिया को बताते है कि वह एक संगीतकार है और काम के लिए लोगों के फोन आते रहते ऐसे ही फोन सून कर उन्होंने बाईक पर पीछे बैठे अपनी जेब में डाला जो की गिर गया था इन्हे पता नहीं चला।
जब देर बाद इन्होंने फोन करने के लिए जेब देखी फोन न मिला, कई बार फोन करने पर कोई जवाब न पाकर दुखी हो गए फिर बैटरी कम होने के कारण फोन बन्द हो गया जिस से मिलने की उमीद नहीं रही।
फिर देरी न कर नंबर बिलिंग कनेक्शन बन्द करवाया की कोई गलत इस्तेमाल न कर सके।
चमत्कार हुआ देर शाम जब घर के नंबर पर फोन आया जो की ASI राम सिंह और HC रछपाल सिंह जी का था। पहले तो हम डर गए पुलिस काल से लेकिन जब उन्होंने फोन के बारे बताया और मिलकर पूरी जाँच की मेरी ID चेक कर मुझे फोन वापिस दिया।
पंकज भाटिया बताते है कि खबरनामा इंडिया की कुछ दिन पहले ही देखी न्यूज़ उस समय लगा की यह सब बनी बनाई बात होगी लेकिन नहीं खबरनामा इंडिया एक सच्चा न्यूज़ चैनल है इसीलिए मैंने भी खबरनामा इंडिया के संदीप (भोला) जी से यह खबर लोगों तक पहुँचाने का आग्रेह किया और इन पुलिस कर्मियों और खबरनामा इंडिया को धन्यवाद करता हूँ जो लोगों को प्रेरित है अच्छे कार्यो के लिए।
इस बारे में पुलिस कर्मी ASI राम सिंह और HC रछपाल सिंह कहते है हम लोगों के सेवक है हमारा काम लोगों के भरोसे को हमेशा कायम रखना इस के लिए हम हमेशा ईमानदारी से ड्यूटी करने के लिए मौजूद है । साथ ही धन्यवाद करते हैं खबरनामा इंडिया का जो हम ईमानदार लोगों का हमेशा होंसला बढ़ाता है।













No comments