पंजाब के कई जिलो में "ऑपरेशन सील" .... ??
- प्रदेश के 10 जिलों में अंतरराज्यीय सीमा के 131 पॉइंट सील
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब पुलिस की अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही की मुहिम लगातार जारी है। आज इसी मुहिम के तहत "ऑपरेशन सील" चलाया जा रहा है। ADGP लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस ऑपरेशन के तहत पंजाब के 10 जिलों में अंतरराज्यीय सीमा के कुल 131 पॉइंट को सील किया गया है।
बता दें कि पंजाब पुलिस इस ऑपरेशन को अंतरराज्यीय गतिविधियों की जांच के लिए चला रही है। ADGP शुक्ला के अनुसार इससे पंजाब में प्रवेश करने की फिराक में बैठे आपराधिक तत्व के लोगों की धरपकड़ की जा सकेगी।
उन्होंने यह भी बताया कि यह नाकाबंदी लगभग 1600 कर्मियों द्वारा की जा रही है जिसमें डीएसपी और इंस्पेक्टर स्तर के अफसरों भी मौजूद है। इस दौरान नशा तस्कर, अपराधिक तत्व तथा किसी भी तरह से पंजाब का माहौल खराब करने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखते हुए उन्हें काबू किया जाएगा।













No comments