ब्रेकिंग न्यूज़

अमृतपाल के साथी तूफान की रिहाई के आदेश ...

- अमृतपाल के आगे झुकी पंजाब पुलिस, अदालत के आदेश के बाद जल्द जेल से रिहा होगा तूफान  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। अमृतसर, पंजाब        

पंजाब के अमृतसर में कल अजनाला पुलिस थाने को घेरने के मामले में पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह तथा उनके समर्थको के आगे झुक गई है। पुलिस ने अदालत में उसके साथी लवप्रीत तूफान को मामले से डिस्चार्ज करने की एप्लीकेशन भी दायर की है। हालाँकि अदालत से तूफान की रिहाई के आदेश जारी हो गए हैं। पुलिस ने अदालत के आदेश तूफान के परिवार को भी सौंप दिए गए हैं। उम्मीद है कि आज शाम तक अमृतसर जेल से तूफान बाहर आ जाएगा।  

बताया जा रहा है कि इस अवसर पर अमृतपाल के समर्थकों के भारी संख्या में जुटने के आसार है। वहीं वारिस पंजाब दे का जत्थेदार अमृतपाल सिंह पूरी रात अजनाला में ही रहा है। उसने बाबा दीप सिंह गुरद्वारा साहिब में रात बिताई और कहा था कि तूफान को साथ लेकर ही जाएंगे।   

जानकारी अनुसार अजनाला में स्थिति को कंट्रोल करने के लिए शुक्रवार सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। SSP रूरल सतिंदर सिंह खुद अजनाला थाना में मौजूद हैं। वहीं दूसरी तरफ थाने को पूरी तरह से घेर कर रखा गया। ताकि गुरुवार वाली घटना दोबारा से न हो सके। SSP रूरल सतिंदर सिंह ने सुबह ही स्पष्ट किया था कि आज पुलिस लवप्रीत सिंह तूफान की रिहाई के लिए अदालत में एप्लिकेशन मूव कर रही है।  

SSP रूरल सतिंदर सिंह ने वीरवार के बयान को दोहराते हुए कहा कि अमृतपाल सिंह व समर्थकों की तरफ से पुलिस के सामने सबूत पेश किए गए हैं। जिनके आधार पर साफ होता है कि लवप्रीत तूफान वहां नहीं था। लेकिन जब उनसे गुरुवार की घटना व पुलिसकर्मियों के साथ हुई मारपीट मामले पर FIR करने की बात पूछी गई तो उन्होंने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया है। वहीं उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का मनोबल बरकरार है। पुलिस को स्थिति को देखते हुए एक्शन लेना पड़ता है।  

No comments