ब्रेकिंग न्यूज़

विजिलेंस ने 5000 रिश्वत लेता ASI किया काबू ... ??

- शिकायतकर्ता के खिलाफ चल रहे केस में उसके हक में गवाह से बयान करवाने की एवज में मांगे थे 10 हजार   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। बटाला, पंजाब     

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने गुरूवार को अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान बटाला पुलिस जिले में एक सहायक सब इंस्पेक्टटर बलदेव राज, इंचार्ज पुलिस चौकी दिआलगढ़ को 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है। विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त पुलिस अधिकारी को गुरप्रीत कौर वासी मेहता ज़िला गुरदासपुर की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।    

प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता महिला ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच आरोप लगाते हुए बताया कि उक्त पुलिस अधिकारी ने अदालत में उसके हक में गवाह के बयान दर्ज करवाने के लिए 10,000 रुपए रिश्वत की माँग की थी क्योंकि उसके खि़लाफ़ पहले ही पुलिस केस दर्ज है।  

प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो की टीम की तरफ से आरोपी एएसआई को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से पहली किश्त के तौर पर 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुये मौके पर ही काबू कर लिया गया।  

इस सम्बन्धी दोषी ASI के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।   

No comments