ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में फिर बेअदबी ---- बेअदबी करने वाले युवक को लोगों ने किया काबू ....

- गुरुद्वारा साहिब से श्री गुटका साहिब उठा अंग गली में फेंके, लोगों ने आरोपी को खंभे से बांध की पिटाई  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। जालंधर, पंजाब     

पंजाब के जिला जालंधर में श्री गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है। रविवार सुबह सवेरे एक युवक रामामंडी के बेअंत नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में घुस गया। और कुछ देर वह वहां बैठा फिर गुटका साहिब को उठा कर बाहर गली में आ गया।   

देखते ही देखते उस युवक ने पावन स्वरूप के अंग गली में बिखेरना शुरू कर दिए। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में मौजूद संगत ने आरोपी युवक को रोका। आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे लोगों ने युवक को काबू कर लिया।    

लोगों ने आरोप लगाया कि बेअदबी करने वाले व्यक्ति ने शराब भी पी रखी है और पुलिस उसे मानसिक बीमार बता रही है। यह व्यक्ति बीमार नहीं है बल्कि इसने जानबूझकर भावनाएं आहत की हैं।

लोगों ने खंभ से बात कर उसकी धुनाई भी की और आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।   

खबरनामा इंडिया के व्हाट्सएप ग्रुप में जॉइन करने के लिए क्लिक करें ...👈👈

No comments