ब्रेकिंग न्यूज़

अजनाला मामले में भडके पूर्व CM कैप्टन ---- कही बड़ी बात ... ???

- कैप्टन बोले पंजाब सरकार से प्रदेश का माहौल नहीं संभल रहा तो बता दे, केंद्र संभाल लेगा   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो पंजाब      

अजनाला में पुलिस थाने पर खालिस्तान समर्थकों के हमले का विरोध दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। अब पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस पूरे मामले में भगवंत मान सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है।   

कैप्टन ने कहा कि कानून व्यवस्था केंद्र का विषय नहीं है। अगर पंजाब सरकार इसे संभालने में सक्षम नहीं हैं तो भारत सरकार को कार्यभार संभालना होगा। पंजाब में हर दिन ड्रोन पकड़े जा रहे हैं। मुझे लगता है कि अब केंद्र को इसे देखना चाहिए।  

इससे पहले कैप्टन ने कहा था कि राज्य सरकार को खालिस्तान के मुद्दे पर कार्रवाई करने की जरूरत है। उन्होंने आशंका जताई कि दुबई वासी अमृतपाल को पाक की खुफिया एजेंसी ISI की शह पर पंजाब में फिर से खालिस्तान का मुद्दा भड़काने के लिए भेजा गया है।   

कैप्टन ने कहा कि अमृतपाल का परिवार दुबई में रहता है। पंजाब सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए कि इसकी मंशा क्या है। कानून-व्यवस्था राज्य का विषय है। पंजाब सरकार कुछ नहीं कर रहे है।   

खबरनामा इंडिया के व्हाट्सएप ग्रुप में जॉइन करने के लिए क्लिक करें ...👈👈 

No comments