ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब की AAP सरकार ने पंजाबियों की उम्मीदों पर फेरा पानी -- पंकज शर्मा

- पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति हुई बेकाबू प्रदेश को गंभीर स्थिति में ला खड़ा किया   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। बटाला     

पंजाब में AAP सरकार बनने के बाद प्रदेश की अमन-चैन, समृद्धि छिन्न-भिन्न होती दिख रही है। यह शब्द पंजाब के बटाला भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहते हुए बताया कि पंजाब में AAP सरकार ने पंजाबियों से झूठे वादे कर पंजाब की जनता को गुमराह किया और सरकार बना ली। लेकिन मौजूदा हालात को देखे तो AAP सरकार ने पंजाबिओ की उमीदो पर पूरी तरह पानी फेर दिया है।  

पंकज शर्मा ने कहा कि आप सरकार पंजाब को नशामुक्त, कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, अमन चैन आदि बनाने की बात करके भागती नजर आ रही है। इसके अलावा प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर आए दिन आपराधिक घटनाएं घट रही हैं। जिनपर काबू करने में पंजाब सरकार पूरी तरह से फेल है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप सरकार बनने के बाद राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति काफी गंभीर हो गई है। 

इस मौके पर प्रदीप शर्मा, अनिल भट्टी, श्रीकांत, राजन सरपाल, मोनू पंडित, चेतन शर्मा, राहुल भास्कर, शम्मी भट्टी, विशु कुमार आदि मौजूद थे।  

खबरनामा इंडिया के व्हाट्सएप ग्रुप में जॉइन करने के लिए क्लिक करें ...👈👈  

No comments