ब्रेकिंग न्यूज़

अच्छी खबर ----- पंजाब का 955 करोड़ का बकाया GST मुआवजा बहाल ...

- काउंसिल ने पेंसिल शार्पनरों पर GST दर भी घटाई  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब 

GST काउंसिल ने पंजाब सरकार का 995 करोड़ रुपये का बकाया GST मुआवजा बहाल कर दिया गया है। इस फैसले से जून 2022 के लिए बकाया GST मुआवजे के तौर पर इस रकम को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। काउंसिल के इस फैसले के बाद पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मुआवजा क्लीयर करने हेतू GST काउंसिल का आभार जताया है।  

वहीं दूसरी तरफ काउंसिल ने पेंसिल और शार्पनर पर GST दर 18 से घटाकर 12 प्रतिशत करने एलान किया। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राज्य की इस मांग को भी स्वीकृत करने के लिए काउंसिल का धन्यवाद किया है।  

बता दें कि कि वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने 17 दिसंबर 2022 को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये GST काउंसिल की 48वीं बैठक में हिस्सा लेते हुए पेंसिल, शार्पनरों पर GST 12 प्रतिशत की मौजूदा स्लैब के बजाय 18 प्रतिशत पर विचार करने के प्रस्ताव का विरोध किया था।  

बीते दिन नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामले संबंधी मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई 49वीं GST काउंसिल की मीटिंग में हिस्सा लेते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस फैसले से विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को कुछ राहत मिलेगी।   

No comments