ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में आतंकी हमले का अलर्ट ---- बॉर्डर सहित कई क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाई ...

- पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी ISI पंजाब में दहशत फैलाने की कर सकता है साजिश   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब     

भारत की खुफिया एजेंसियों दवारा पंजाब पुलिस को आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने अलर्ट होकर दूसरे राज्यों से पंजाब की तरफ आने वाले रास्तों पर लगे नाकों में जाँच बढ़ा दी है। वहीँ रास्तों पर संदिग्ध गाड़ियों की चेकिंग को भी बढ़ाया गया है। सूत्रों की माने तो खुफिया एजेंसियों ने टारगेट किलिंग की आशंका भी जाहिर की है।  

विभागीय सूत्रों अनुसार खुफिया एजेंसियों से पंजाब पुलिस को मिले अलर्ट में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने पंजाब में दहशत फैलाने के लिए नई रणनीति तैयार की है। सिख आतंकी संगठनों के सहयोग से टारगेट किलिंग की कोशिश की जा सकती है। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और राजस्थान से आने वाले रास्तों पर सतर्कता बढ़ाई है। बात दे कि बीते दिनों ही NIA ने हरियाणा पुलिस को भी अलर्ट भेजा था। जिसमें जम्मू-कश्मीर के आतंकी संगठनों के साथ मिल कर सिख रेडिकल ग्रुप हरियाणा के युवाओं को बहला-फुसला रहे हैं। उनका मकसद सिर्फ पंजाब में दहशत फैलाना है।  

दूसरी तरफ केंद्र खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला है कि आतंकी संगठन पंजाब व हरियाणा के युवाओं को लालच देकर अपने साथ मिला रहे हैं। उन्हें विदेश में सेटल करने और लग्जरी जीवन के लिए पैसे देने का लालच दिया जा रहा है। वहीँ जम्मू-कश्मीर और पंजाब बॉर्डर के रास्ते ISI लगातार हथियारों की खेप भी भेज रहा है।  

No comments