कपूरथला में डेंटल हेल्थ केयर पखवाड़ा 16 फरवरी से -- डॉ कपिल डोगरा
- इस पखवाड़े में दंत स्वास्थ्य देखभाल, मुंह के कैंसर और धूम्रपान के नकारात्मक प्रभावों बारे भी जागरूक किया जायगा
खबरनामा इंडिया बबलू। कपुरथला
स्वास्थ्य विभाग कपूरथला द्वारा 16 फरवरी से 2 मार्च तक डेंटल हेल्थ केयर से संबंधित पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी DDHO डॉ. कपिल डोगरा ने देते हुए बताया कि इस पखवाड़े के दौरान जरूरतमंद बुजुर्गों को मुफ्त में डेन्चर भी लगाए जाएंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि इसके अलावा सभी प्रकार के दंत रोग, जांच, इलाज नि:शुल्क किया जाएगा। इतना ही नहीं दंत स्वास्थ्य देखभाल, मुंह के कैंसर और धूम्रपान के नकारात्मक प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए गतिविधियां भी की जाएंगी और स्कूल के छात्रों को भी विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा दांतों के महत्व, दंत स्वच्छता के बारे में प्रेरित किया जाएगा।
डॉ. कपिल डोगरा ने लोगों से अपील की है कि जरुरत मंद लोग इस पखवाड़े में पहुँच कर का अधिक से अधिक लोग लाभ उठाये। और सभी अपने दांतो की संभाल के लिए हमेशा जागरूक रहे।













No comments