कपूरथला में तेजधार हथियार की नोक पर लूट ... ??
- जालंधर रोड पर एक पैलेस के बाहर हुई घटना, सदर थाना पुलिस जांच में जुटी
खबरनामा इंडिया ब्यूरो कपूरथला
कपूरथला शहर में देर शाम जालंधर रोड पर स्थित एक पैलेस के नजदीक एक व्यक्ति से तेजधार हथियार की नोक पर सोने की चेन तथा अंगूठी लूटने का मामला सामने आया है। इस बात की पुष्टि करते हुए SP D हरविंदर सिंह ने बताया कि ऐसी लूट की घटना बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए घटनास्थल के नजदीक लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार जालंधर रोड पर स्थित एक पैलेस में शादी समारोह में शामिल होने आए एक व्यक्ति के साथ देर शाम तेजधार हथियार दिखाकर सोने की चेन तथा अंगूठी लूटने की बात सामने आई है। जिसके बाद संबंधित थाना पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना प्रभारी सोनम दीप कौर तथा उनकी टीम ने गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। और घटनास्थल के नजदीक लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ SP D हरविंदर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह भी बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी भी वारदात के बाद बाद पैलेस में ही चला गया। इस स्थिति को देखते हुए विभिन्न तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

~2.jpeg)











No comments