ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking ---- कपूरथला के सुभानपुर थाना परिसर के बाहर लगी आग, रेस्क्यू जारी ... ??

- माल मुकदमे में पड़ी 35 बाइक और 12 अन्य वाहन जलकर हुए खाक  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब    

पंजाब के कपूरथला जिले के थाना सुभानपुर परिसर के बाहर दोपहर बाद भयानक आग लगने की घटना होने का समाचार है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार थाना परिसर के बाहर पड़े माल मुकदमा की लगभग 35 बाइक तथा 12 अन्य वाहन जलकर राख हो गए हैं। आग लगने की घटना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़िओ ने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कर दिया है।

आग लगने की घटना की पुष्टि करते हुए SP D हरविंदर सिंह ने बताया कि थाना परिसर के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी है फिलहाल तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर आग पर कंट्रोल कर दिया गया है। आपकी घटना के बाद हमीरा फैक्ट्री से तथा कपूरथला और करतारपुर से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगवाई गई थी।

उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना में थाना परिसर के बाहर खड़े माल मुकदमा के काफी वाहन जलकर राख हो गए हैं जिनकी असेसमेंट की जा रही है और कई वाहन आग से बचा भी लिए गए हैं।

जानकारी अनुसार दोपहर लगभग 3:30 थाना सुभानपुर परिसर के बाहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। थाना के बाहर पड़े माल मुकदमा के वाहनों में अचानक आग की लपटें उठने लगी। जिसे देखकर मौके पर मौजूद कर्मचारियों तथा अन्य लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कर दिया।

वहीं विभागीय सूत्रों की माने तो इस आग की घटना में माल खाते में पड़े लगभग 35 बाइक तथा 12 अन्य वाहन जलकर राख हो गए हैं। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।

खबरनामा इंडिया के व्हाट्सएप ग्रुप में जॉइन करने के लिए क्लिक करें ...👈👈  

No comments