ब्रेकिंग न्यूज़

AAP सरकार का यू टर्न ----- मनीषा गुलाटी बनी रहेंगी महिला आयोग की चेयरपर्सन ....

- माननीय हाईकोर्ट में मनीषा की याचिका के बाद  सरकार से मांगा था जवाब

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब       

पंजाब प्रदेश महिला आयोग के चेयरपर्सन पद से मनीषा गुलाटी को हटाने के मामले में पंजाब की AAP सरकार ने यू-टर्न ले लिया है। बुधवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सरकार ने फैसला वापस लेने की बात कही है। 

बता दे कि राज्य सरकार के इस फैसले को मनीषा गुलाटी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिस पर आज सुनवाई हुई। मनीषा गुलाटी अब राज्य महिला आयोग के चेयरपर्सन के पद पर काबिज रहेंगी। जबकि इससे पहले पंजाब सरकार द्वारा उनका कार्यकाल 6 महीने पहले ही खत्म करने के आदेश जारी किए गए थे। 

यह भी बता दे कि माननीय हाईकोर्ट ने मनीषा गुलाटी की याचिका पर बीते मंगलवार को पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब माँगा था। सरकार द्वारा जवाब के लिए समय की मांग पर हाईकोर्ट ने बुधवार तक के लिए सुनवाई टाल दी थी। 

गौर हो कि महिला सुरक्षा एवं बाल विकास विभाग द्वारा आदेश जारी किए गए थे। इसमें मनीषा गुलाटी को सेवा विस्तार न देते हुए जारी पत्र को खारिज कर दिया गया था। हालांकि मनीषा गुलाटी का कार्यकाल खत्म होने में फिलहाल 6 महीने ही बचे थे।  

- यह भी पढ़ें ... https://www.khabarnamaindia.in/2023/01/blog-post_92.html 

No comments