ब्रेकिंग न्यूज़

महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी को सरकार ने हटाया ... ??

- 18 सितंबर को टर्म बढ़ाने का आदेश लिया वापिस। 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब       

पंजाब की महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी को सरकार ने तुरंत प्रभाव से हटा दिया गया है। हालांकि मनीषा गुलाटी की टर्म को पंजाब सरकार ने 18 सितंबर को बढ़ाया था।   

जबकि सोशल सिक्योरिटी वूमेन और चाइल्ड विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार सरकारी नियमों में किसी तरह का ऐसा नियम नहीं था कि उनकी टर्म को बढ़ाया जा सके। इस कारण उन्हें चेयरपर्सन बनाने के आदेश को वापस लिया गया है।  

बता दें कि पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन रही मनीषा गुलाटी पहले कांग्रेस में थी। जिन्होंने कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थाम लिया था। कांग्रेस छोड़ते ही उन्होंने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कांग्रेस में रहते हुए उनकी डिग्निटी को हर्ट किया गया था। हिंदू होने के कारण उन्हें टारगेट किया गया और पर्सनल रंजिश निकाली जा रही थी। 

यह भी बताने योग्य है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की खास मनीषा गुलाटी सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के मीटू मामले को उठाने के बाद लाइमलाइट में आई थी। मनीषा गुलाटी अकसर महिलाओं के हक में फैसले को लेकर चर्चा में रहती है। महिलाओं की दिक्कतों के अलावा विदेश भाग चुकी महिलाओं के पतियों की आवाज भी मनीषा गुलाटी ने उठाई थी।    

मनीषा गुलाटी कैप्टन अमरिंदर सिंह की नजदीकी मानी जाती हैं। कैप्टन ने ही सीएम बनने के बाद मनीषा को चेयरपर्सन का पदभार सौंपा था।   

No comments