ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व कांग्रेसी MLA ढिल्लो को विजिलेंस ने किया तलब .... ??

आमदनी से अधिक जायदाद बनाने के चलते रिकार्ड खंगाले जायँगे   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब     

पंजाब के फरीदकोट क्षेत्र से पूर्व कांग्रेसी MLA कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों को विजिलेंस ऑफिस में तलब किया गया है। बताया जा रहा है कि किक्की से विजिलेंस अधिकारियों द्वारा आमदनी से अधिक जायदाद बनाने संबंधी सवाल किए जा रहे हैं। वही विभागीय सूत्रों की माने तो किक्की को तलब करने से पहले विजिलेंस के अधिकारियों ने अपने स्तर पहले ही पड़ताल शुरू की हुई थी।  

MLA कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों के बैंक खाते व अन्य डिटेलस भी विजिलेंस खंगाल रही है। दूसरी तरफ उनके करीबी लोगो की भी सूची बनाई जा रही है। बता दे कि ढिल्लों ने चुनाव आयोग को इलेक्शन से पहले अपने कृषि और व्यवसाय बारे जानकारी दी थी।  

जबकि सूत्रों के अनुसार उसकी कुल आय 5,760,000 बताई है। वहीं उनकी देनदारियां 34,000,000, चल संपत्ति 37,000,000, अचल संपत्ति 133,000,000 और संपत्ति 171,000,000 है। विजिलेंस किक्की के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।   

बता दें कि आप पार्टी की पंजाब में सरकार आने के बाद विजिलेंस भी अब सख्ती से एक्शन ले रही है। कियोंकि पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों द्वारा की गई घपलेबाजी पर लगातार जांच हो रही है। वहीं सरकारी दफ्तरों में भी भ्रष्टाचारियों को काबू करने की गतिविधिया भी जारी है।   

No comments