पूर्व BJP विधायक पर FIR दर्ज, पढ़े क्यों ... ??
- कांग्रेसी पार्षद विक्की कालिया सुसाइड मामले में पूर्व विधायक केडी भंडारी हुए नामजद
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के जालंधर पुलिस ने कांग्रेस पार्षद विक्की कालिया सुसाइड मामले में जालंधर नॉर्थ से पूर्व BJP विधायक केडी भंडारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की FIR दर्ज की है। यह FIR मर्तक के सुसाइड नोट के आधार पर दर्ज हुई है। जिस नोट में पूर्व MLA केडी भंडारी के अलावा राजकुमार शर्मा, अंजू शर्मा, अक्षय शर्मा सहित कई नाम हैं। हालाँकि पुलिस ने 2 दिन बाद मृतक विक्की कालिया के भाई राजेश कालिया के बयान पर मामला दर्ज किया है। वहीँ सूत्रों से पता चला है कि FIR दर्ज होने के बाद पूर्व विधायक केडी भंडारी भूमिगत हो गए हैं।
बता दें कि विक्की कालिया ने सुसाइड नोट में केडी भंडारी का नाम भी लिखा था। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है। इसके बाद अब परिवार विक्की कालिया का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हो गया है। उनका शव हरनामदास पुरा श्मशान घाट में ले जाया जा रहा है।
सूत्रों की माने तो पूर्व MLA केडी भंडारी ने सारे मामले बारे ई-मेल के माध्यम से DGP गौरव यादव को अवगत करवा दिया है। पूर्व विधायक केडी भंडारी का कहना है कि उन्हें पुलिस प्रशासन पर भरोसा है। वहीँ परिजनों ने केस दर्ज होने के बाद संस्कार करने की बात मानी है। साथ ही इस मामले में किसी की गिरफ्तारी न होना कहीं ना कहीं राजनीतिक दबाव होने की चर्चा है।














No comments