ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले नंबरदार की हत्या ... ??

- परिजनों का आरोप तस्करों ने करवाया हमला, विरोध में रोड किया जाम 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब     

पंजाब के जालंधर में थाना सदर के अंतर्गत आते गांव लखनपाल में नशा तस्करों ने गांव के एक नंबरदार राम गोपाल शर्मा पर देर रात तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई है। नंबरदार की हत्या से गुस्साए परिजनों तथा गांव के लोगों ने नकोदर जाने वाला रोड बंद कर धरना लगा दिया। समाचार लिखे जाने तक धरना प्रदर्शन जारी है।   

बताया जा रहा है कि लखनपाल गांव का नंबरदार राम गोपाल शर्मा नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम चला रहा था। और तस्कर उसे धमकियां भी दे रहे थे लेकिन वह पीछे नहीं हटा तो तस्करो ने ही नंबरदार का कत्ल करवा दिया।   

राम गोपाला के परिजनों ने बताया कि गांव में कुछ लोग नशे का व्यापार करते है और राम गोपाल नशे के खिलाफ था। इस कारण पहले भी राम गोपाल को मारने की धमकियां मिलीं थीं। देर रात एक गाड़ी में सवार होकर तीन लोग आए और आते ही तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। और रामगोपाल को बुरी तरह से लहूलुहान कर फरार हो गए।  

No comments