ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला का "कुंडी कनेक्शन" मामला --- झुग्गी वासियों की वायरल वीडियो में छोटू डॉक्टर पर गंभीर आरोप, देखें वीडियो... ??

- वायरल वीडियो में 300 रुपया महीना वसूली के लगाए आरोप     

- विभाग के SE के पास भी पहुंची वीडियो, जांच का जिम्मा XEN सिटी को दिया   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला      

कपूरथला में मच्छर कॉलोनी की झुग्गियों में अवैध "कुंडी कनेक्शन" को लेकर गरमाए मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। अब 2 झुग्गी वासियों की एक वीडियो वायरल हुई है। जिसमें वह स्थानीय कांग्रेसी महिला पार्षद के पति जिसे छोटू डॉक्टर के नाम से जाना जाता है, पर गंभीर आरोप लगा रहे है। झुग्गी वासियों ने कहा कि "कुंडी कनेक्शन" के एवज में उनसे प्रति झुग्गी 300 रुपया महीना वसूली की जाती थी। बताने योग्य है कि उक्त क्षेत्र में लगभग 340 झुग्गियां है।   

हालांकि संबंधित पार्षद पति प्रेम अटवाल ( छोटू डॉक्टर ) ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बताया कि उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। वह विभाग को भी इस बारे में लिखकर दे चुके हैं। वहीँ वायरल विडिओ विभाग के उच्च अधिकारिओ तक भी पहुंची है। जिसके बाद SE डीआर बंगड़ ने कहा कि मामले की जाँच XEN सिटी दर्शन सिंह को दे दी है। जो भी आरोपी पाया गया उसके खिलाफ कार्यवाही की जायगी।  

बता दें कि कपूरथला के गांव शेखुपुर के नजदीक बसी मच्छर कॉलोनी की झुग्गियों में "कुंडी कनेक्शन" लगाकर बिजली उपलब्ध कराने का मामला कुछ दिन पहले उजागर हुआ था। जिसमे एक जागरूक नागरिक द्वारा उक्त मामले की सबूतों के साथ बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, इंफ्रोर्समेंट डायरेक्टोरेट, पावरकॉम CMD तथा विशेष सचिव को शिकायत भेजी थी। जिसके बाद हरकत में आए विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी कर दो लोगों पर कार्रवाई करते हुए 5012 रूपये जुरमाना वसूल किया था।   

हालांकि सूत्रों के मुताबिक उक्त मामले में कांग्रेसी पार्षद का पति तथा उसका बेटा जी कि बिजली विभाग में कॉन्ट्रैक्ट कर्मी है, घेरे में आये थे। जिनपर कथित अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे थे। मामला मंत्री के ध्यान में आने के बाद सीनियर इंजीनियर डीआर बांगड़ ने जांच SDO नानक राम को सौंपी दी थी। लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई तो झुग्गी वासियों की एक वीडियो वायरल हो गई। जिसमें उन्होंने "छोटू डॉक्टर" नाम के एक व्यक्ति पर 300 रूपी प्रति झुग्गी कथित वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। यहां बताने योग्य है कि महिला पार्षद पति प्रेम अटवाल को ही छोटू डॉक्टर के नाम से जाना जाता है।  

SE डीआर बंगड़ ने वायरल विडिओ की उनके पास आने की पुष्टि करते हुए कहा कि मच्छर कालोनी में "कुण्डी कनेक्शन" के मामले की जाँच XEN सिटी दर्शन सिंह को दे दी है। इस मामले की जनकज में जो कर्मी या निजी वयक्ति  दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायगी।  

- देखे वायरल विडिओ .... 



No comments