कपूरथला जिले में 14 और आम आदमी क्लीनिक हुए शुरू ..
- गांव पलाही में DC ने किया उद्घाटन, 48 तरह के टैस्ट और 105 प्रकार की दवाओं की मिलेगी फ्री सुविधा
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
पंजाब सरकार ने लोगों को बढिया स्वास्थ्य सुविधाएं घर के नजदीक देने के उदेश्य से आज कपूरथला जिले में 14 और आम आदमी क्लीनिकों को आज शुरू किया गया है। DC कपूरथला विशेष सारंगल ने फगवाड़ा में गांव पलाही आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन किया।
DC ने कहा कि इन आम आदमी क्लीनिक का उद्देश्य लोगों को उनके घरों के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना है। सारंगल ने कहा कि जिले में आज 14 आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित किए जा रहे है, जबकि 2 क्लीनिक पहले से चल रहे है।
डिप्टी कमिश्नर यह भी कहा कि बढिया स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाकर स्वास्थ्य सुविधाओं में ढांचागत सुधार लाना सरकार का क्रांतिकारी कदम है।
इससे जहां मरीजों को एक ही छत के नीचे सभी तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी वहीं दूसरी तरफ बड़े सरकारी अस्पतालों में मरीजों का बोझ भी कम होगा और मरीजों का समय भी बचेगा।
उन्होंने मौके पर उपस्थित स्टाफ को अपना काम लगन से करने के लिए प्रोत्साहित किया। डिप्टी कमिश्नर ने अपने संबोधन में कहा कि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी न आने दी जाए।उन्होंने लोगों से इन आम आदमी क्लीनिकों का लाभ उठाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक में 48 तरह की जांच और 105 तरह की दवाएं मुफ्त उपलब्ध है।
सिविल सर्जन डा.गुरिंदरबीर कौर ने कहा कि इन आम आदमी क्लीनिकों में एक मैडीकल अधिकारी, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति की गई है।
आम आदमी क्लीनिक में ओपीडी सेवाओं के इलावा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुविधाएं, टीकाकरण सुविधाएं, परिवार नियोजन सेवाएं, मैडीकल सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इसके इलावा इन आम आदमी क्लीनिकों में मरीजों का ऑनलाइन रिकार्ड रखा जाएगा।
बता दे कि जिले में पलाही, अठोली, परमजीतपुर, डडविंडी, गुरुनानक पुरा, भानोलंगा, हदियाबाद, मकसूदपुर, रायका मोहल्ला, सुरखपुर, सपरोड, कबीरपुर, रानीपुर, खालू में आज से आम आदमी क्लीनिक की सेवाएं शुरू है।














No comments