कपूरथला के खालू में आप नेताओ ने किया मोहल्ला क्लिनिक का उद्घाटन ...
- आप सरकार आमजन को बेहतर सेहत सुविधाएं देने के लिए है प्रयासरत
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब सरकार की और से प्रदेश में मोहल्ला 400 मोहल्ला क्लिनिक और खोले गए है। जिसके तहत प्रदेश में अब 500 मोहल्ला क्लिनिक हो गये है। इस कड़ी में कपूरथला में भी 14 नए मोहल्ला क्लिनिक खोले गए है। जिस कड़ी में कपूरथला के गांव खालू में मोहल्ला क्लिनिक का उद्घाटन आप के सीनियर नेता परविंदर सिंह ढोट और कंवर इकबाल की और से किया गया है।
इस दौरान प्रशासन की तरफ से SDM भुलत्थ संजीव कुमार भी हाजिर थे। परविंदर ढोट ने कहा की भगवंत मान की अगवाई में बनी आप सरकार जनहित के लिए सभी प्राथमिकता को पूरा कर रही है। जिसमें सबसे पहले स्वास्थ्य सुविधा को जमीनी स्तर पर दरुस्त किया जा रहा है।
उन्होंने कहा की सरकार का मंतव्य इन केंद्रों में लोगो को अच्छी सेहत सुविधाएं तो दिलावना ही है इसके साथ साथ इन केंद्रों में नौजवानों को रोजगार भी मुहिया भी करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा की पुरानी सरकारो के समय में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुछ नही किया गया। जिस कारण स्वास्थ्य क्षेत्र का बुनायदी ढांचा पूरी तरह से कमजोर हो गया। पर अब आप की सरकार आमजन को बेहतर सेहत सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है।
इस मौके पर कंवर इकबाल ने कहा कि मोहल्ला क्लिनिक पूरी तरह से हाईटेक होंगे और इन केंद्रों से इलाज करवाने वाले लोगो के स्वास्थ्य संबंधी सारा डाटा इन केंद्रों में सुरक्षित रखा जाएगा। और जरूरत पड़ने पर उच्च केंद्रों में भेज दिया जाएगा। ताकि रोगी को पूरा इलाज मिल सके। उन्होंने कहा की सरकार इस के लिए वचनबद्ध है की इन केंद्रों में आने वाले लोगो को प्राथमिक टेस्ट पूरी तरह से मुफ्त मिलेगी। जिससे निजी हस्पतालो में टेस्टो के भारी भरकम खर्च से निजात मिलेगी।














No comments