कपूरथला में दर्दनाक हादसा ----- बेकाबू कार पेड़ से टकराई, 2 की मौत ...
- ड्राइवर को नींद आने के चलते बेकाबू हुई कार, दो घायल सिविल अस्पताल में भर्ती
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। फगवाड़ा, कपूरथला
कपूरथला जिले की सब-डवीजन फगवाड़ा में होशियारपुर रोड पर शनिवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा होने का समाचार है। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी युवक फोटोग्राफर थे और ड्राइवर को नींद आने के चलते बेकाबू कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में दो युवको की मौत हो गई है जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार फगवाड़ा में होशियारपुर रोड़ पर एक कार बेकाबू होकर एक पेड़ से टकरा गई। कार में चारों युवक कार में बुरी तरह से फंस गए। युवकों को बड़ी मशक्कत के बाद कार में से निकाला गया। इस दौरान 2 की मौत हो गई जबकि 2 की हालत गंभीर बताई दा रही है। बताया जा रहा है कि चारो फोटोग्राफर युवक किसी फंक्शन से लौट रहे थे। कार को चला रहे युवक की गाड़ी चलाते समय अचानक आंख लग गई जिसकी वजह से यह भयानक हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी स्पीड में थी और तेज गति के साथ पेड़ के साथ टकराई।
हादसे में मारे गए एक युवक की पहचान धरमिंदर वासी पट्टी रामदासियां बठिंडा के रूप में हुई है। जबकि एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायलों की पहचान गगन और गुरसेवक के रूप में हुई है।
मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल फगवाड़ा में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। और मृतकों के शव को सिविल अस्पताल के शवग्रह में रखवा दिया हैं। जानकारी के अनुसार चारों युवक फोटोग्राफी का काम करते हैं। इनके अलावा वह बठिंडा और बरनाला के रहने वाले बताए जा रहे हैं।














No comments