नाबालिगा को श्मशान घाट में ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार ...??
- साफ सफाई का काम करती थी पीड़िता, मौसी बीमार होने का बहाना बनाकर ले गया युवक
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। लुधियाना, पंजाब
पंजाब के लुधियाना में एक व्यक्ति दवारा एक नाबालिग को श्मशान घाट ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आय है। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने नाबालिग से घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। लेकिन नाबालिग ने परिजनों को आपबीती बता दी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया है। हालांकि आरोपी भी नाबालिग है।
जानकारी अनुसार रघुनाथ चौकी क्षेत्र की कोठी में पीड़ित नाबालिग बतौर सफाई सेविका के रूप में काम करती है। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी बीते रविवार रात 9:30 बजे बेटी को कोठी से यह बोलकर ले गया कि उसकी मौसी बीमार है।
आरोपी के बहकावे में आकर उसकी बेटी साथ चली गई। चौकी इंचार्ज रविंदर कुमार के अनुसार युवक को 12 घंटे में ट्रेस कर दबोच लिया गया है। जिसके खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पर पहले भी चोरी का मामला दर्ज है। आरोपी की पीड़िता के साथ जान पहचान थी। जिसके चलते वह झूठ बोलकर झांसे से ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। चौकी इंचार्ज रविंदर कुमार के अनुसार आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

.jpeg)












No comments