ब्रेकिंग न्यूज़

खिलाडी को कभी भी हार नहीं माननी चाहिए --- योगराज सिंह

- जीवन में कुछ बनना है तो सूर्योदय के साथ उठो और सूर्यास्त के साथ ही सो जाये  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब     

हर खिलाडी को मैदान में उतरते समय मन में ठान लेना चाहिए की उसने कभी भी हार नहीं माननी है। यह शब्द पूर्व क्रिकेटर एवं अदाकार योगराज सिंह ने कैम्प में शामिल खिलाड़िओ को गुर देते हुए कहे है। आज योगराज सिंह क्रिकेट अकादमी की तरफ से चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज सेक्टर 10 में चल रहे 10 दिवसीय क्रिकेट ट्रेनिंग कैम्प संपन्न हो गया है।  

योगराज सिंह ने कहा कि अगर हर एक खिलाडी इस गुरुमंत्र को मन में उतार लेगा तो उसकी टीम कभी भी कोई मैच नहीं हारेगी। उन्होंने यह भी कहा की हर खिलाडी को रोजाना मैदान में अभ्यास करते रहना चाहिए।   

योगराज सिंह ने खिलाड़िओ का आह्वान किया की अगर आपने जीवन में कुछ बनना है तो सूर्योदय के साथ उठो और सूर्यास्त के साथ ही सो जाये। पूरा दिन सिर्फ अपने काम पर ही फोकस करेंगे तो ही जीवन में कुछ मुकाम हासिल कर पाएंगे।   

No comments