ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में पैक वाटर सप्लाई करने वाली फैक्ट्री सील ...

- पीने वाले पानी के 265 डिब्बे तथा भारी मात्रा में खाली सामग्री भी बरामद   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला    

फूड व ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कपूरथला की टीम ने सोमवार को कांजली रोड नजदीक चूहड़वाल चुंगी के नजदीक एक फैक्टरी मैसर्ज अमृत बेवरेज को सील कर दिया। जोकि पैक किए पीने वाले पानी का कारोबार बिना बीआईएस सर्टीफिकेट व लाइसेंस से कर रही थी।   

टीम की अगुवाई में सहायक कमिशनर डा.हरजोतपाल सिंह ने की। जिसमें फूड सेफ्टी अधिकारी कपूरथला मुकुल गिल भी शामिल थे। पैक किए पीने वाले पानी के डिब्बे 265 हर एक में 200 मिलीलीटर के 24 कप, 4500 खाली सामग्री में से 11 खाली केस, अर्थात पैक किए जाने वाले कप, पैकिंग में प्रयोग किए जाने वाले अन्य सामान समेत पाई गई पैकिंग के लिए 2 मशीनें मौजूद थी।   

सीलिंग टीम द्वारा पैक किए पीने वाले पानी का एक सैंपल लेने के बाद जगह को सील कर दिया गया। फर्म के मालिक पंकज त्रेहन को हिदायत दी गई है कि सील के साथ छेड़छाड़ न की जाए और बीआईएस सर्टीफिकेट व एफएसएसएआई लाइसेंस प्राप्त किए बिना कारोबार शुरु न करने के लिए कहा।   

फूड सेफ्टी एंड स्टेंडडर्ज एक्ट 2011 के प्रोहिबिशन एंड रिस्ट्रिक्शन सेल रेगूलेशन्ज के रेगूलेशन 2.3.4 के अनुसार कोई भी बीआईएस (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड) सर्टीफिकेट के बिना पैक किए पीने वाले पानी का निर्माण या बिक्री नहीं कर सकता है।  

टीम ने सोमवार को दूध, देसी घी, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गुड़, शकर आदि के कुल 12 सैंपल लिए। सभी सैंपल स्टेट फूड लैबोट्ररी खरड़ में भेजे जाएंगे। विश्लेषण की रिपोर्ट आने पर सबंधित व्यक्ति या दुकानदार के खिलाफ अगली कानूनी कार्रवाही शुरु की जाएगी।  

No comments