BDPO को रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार ...??
- विकास कार्यों के प्रमाण पत्र जारी करने के लिए मांगे थे पैसे, 25000 रिश्वत सहित काबू
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। लुधियाना, पंजाब
पंजाब के लुधियाना में विजिलेंस ब्यूरो ने एक BDPO को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते काबू किया है। काबू किए गए BDPO की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है।
विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के अनुसार उक्त BDPO को गांव बोपराई कलां, लुधियाना निवासी सरपंच लखवीर सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। सरपंच ने विजिलेंस को BDPO की रिश्वत मांगने की शिकायत दी थी।
सरपंच ने आरोप लगाया कि पंचायत में विकास कार्यों में इस्तेमाल होने वाले प्रमाण पत्र जारी करने की एवज में वह 50 हजार रुपए की डिमांड कर रहा था। बाद में 25 हजार रुपए में डील फाइनल हो गई। शिकायत के बाद विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर BDPO को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
प्रवक्ता ने यह भी बताया कि आरोपी BDPO के खिलाफ लुधियाना रेंज के विजिलेंस पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। और संबंधित टीम इस मामले की जांच कर रही है।














No comments