कपूरथला में टाटा 407 और स्विफ्ट कार मैं भीषण टक्कर ...
- हादसे में 10- 12 लोग घायल, सीसीटीवी वीडियो भी आई सामने
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी मार्ग पर एक स्विफ्ट डिजायर और पिकअप टाटा 407 वाहन के बीच टक्कर होने की सूचना मिली है और हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान दोनों पक्षों में 10-12 लोग घायल हो गये है और इनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए कपूरथला व सुल्तानपुर लोधी के सिवल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा पूरी तरह से नष्ट हो गया है।
जानकारी अनुसार टाटा 407 सुल्तानपुर लोधी से कपूरथला जा रही थी और उसमें 15, 20 लोग सवार थे और वह मखू वाली तरफ से किसी अंतिम संस्कार के दौरान शमुलियत वापिस जा रहा था।
जब वह गांव डडविंडी के नजदीक पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो कपूरथला की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर PB 08 DF 7787 उसके साथ टकरा गई। जिसमे स्विफ्ट डिजायर का चालक अंकुर पुत्र जय किशन वासी जालंधर सुल्तानपुर लोधी कोई स्पेयर पार्ट्स देने आ रहा था और दोनों वाहनों के बीच टक्कर आमने सामने हुई है। सुल्तानपुर लोधी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
- नीचे दिए लिंक पर देखें सीसीटीवी फुटेज .....














No comments