ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में 1200 करोड़ के सिंचाई घोटाले में विजिलेंस ने पूर्व मंत्री और 3 अधिकारी किए तलब ....

 - सभी की प्रॉपर्टी का रिकॉर्ड और बैंक खातों की जाँच की जायगी    

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब    

पंजाब में पिछली सरकारो के कार्यकाल दौरान 1200 करोड़ रुपए के सिंचाई घोटाले को लेकर विजिलेंस विभाग ने एक्शन की तैयारी कर ली है। कियोंकि विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व मंत्री और अकाली नेता शरणजीत ढिल्लो और जनमेजा सिंह सेखों को फिर से तलब किया है। 1 फरवरी को शरणजीत सिंह ढिल्लों से और 2 फरवरी को जनमेजा सिंह सेखों से पूछताछ की जाएगी।  

इसी तरह 3 फरवरी को 3 IAS अधिकारियों को विजिलेंस ने ऑफिस में बुलाया है। 2007-2012 और 2012-2017 के बीच अकाली सरकार में सिंचाई मंत्री रहे शरणजीत सिंह ढिल्लों और जनमेजा सिंह सेखों इस घोटाले के मुख्य आरोपी हैं।  

जानकारी अनुसार विजिलेंस ने जिन लोगों को तलब किया है इन सभी की प्रॉपर्टियों का खाका तैयार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इन सभी को भी अपनी प्रॉपर्टी का रिकॉर्ड और बैंक खातों की डिटेल लाने को कहा गया है। इन सभी के रिकॉर्ड क्रॉस चेक किए जाएंगे। इन सभी तथ्यों के अनुसार ही जांच आगे बढ़ाई जाएगी। इसके साथ विजिलेंस पूर्व मंत्रियों के PA और अन्य कुछ करीबी लोगों को भी जांच में शामिल करने की तैयारी में है।   

विजिलेंस इस मामले में ढिल्लों और सेखों के साथ-साथ पंजाब के पूर्व चीफ सेक्रेटरी सर्वेश कौशल, पूर्व स्पेशल चीफ सेक्रेटरी केबीएस सिद्धू और पूर्व सेक्रेटरी केएस पन्नू के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर चुकी है। इन लोगों पर एक ठेकेदार से रिश्वत लेकर सिंचाई विभाग में 1200 करोड़ रुपए के काम देने का कथित आरोप है।  

यह भी बता दें कि उक्त मामले के मुख्य आरोपी ठेकेदार गुरिंदर सिंह ने शपथ पत्र देकर कहा था कि सिंचाई घोटाले में 3 पूर्व IAS अधिकारी, 2 पूर्व मंत्री और उनके निजी सचिव भी शामिल हैं।  

विजिलेंस ब्यूरो ने यह बयान अगस्त 2017 में दर्ज किए थे। विभागीय सूत्रों की माने तो अब शरणजीत सिंह ढिल्लों और IAS सर्वेश कौशल से पूछताछ हाेगी। जिन पूर्व अधिकारियों और नेताओं के नाम सामने आएंगे, उन्हें भी जांच में शामिल किया जाएगा।   

No comments