पंजाब की कई प्रमुख चर्चों पर ED की रेड .....
- जिन ठिकानो पर ED की रेड हुई है वहां पैरामिलिट्री फ़ोर्स की तैनात
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब में ईडी की टीम ने कई प्रमुख चर्चों को निशाने पर लिया है। चर्चों के वक्ताओं के घरों और ठिकानों पर छापेमारी की है। विभागीय सूत्रों के अनुसार यह छापेमारी जालंधर, कपूरथला, अमृतसर और मोहाली में हुई है। इस रेड से चर्च से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जालंधर की ताजपुर स्थित चर्च तथा कपूरथला कि खोजेवाला चर्च पर भी रेड होने की खबर है। इसके अलावा अमृतसर में भी रेड होने की बात सामने आ रही है। ख़बर है कि जालंधर की ताजपुर चर्च जहाँ पर प्रोफेट बजेंद्र सिंह प्रमुख हैं के यहाँ भी ED ने रेड की है। हालाँकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है।
जिन ठिकानो पर ED की रेड हुई है वहां पैरामिलिट्री फ़ोर्स मौक़े पर तैनात की गई है लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा कपूरथला की खोजेवाला चर्च में हरप्रीत सिंह देओल जो चर्च को चलाते हैं, उनके वहाँ भी ED की रेड की ख़बर है। फ़िलहाल इस संबंध में और जानकारी जुटायी जा रही है जल्द ही इस संबंध में आपको अपडेट किया जाएगा।














No comments