पंजाब में किसान कल 3 घंटे रेल का करेंगे चक्का जाम ..... ??
- प्रदेश के 12 जिलों में 14 स्थानों पर रेल पटरी पर करेंगे प्रदर्शन --- पंधेर
खबरनामा इंडिया ब्यूरो पंजाब
पंजाब के किसान संगठन कल रविवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के 12 जिलों में 14 स्थानों पर 3 घंटे के लिए रेल का चक्का जाम करेंगे इस बात की जानकारी मजदूर किसान संघर्ष कमेटी के प्रधान सरवन सिंह पंधेर ने दी है। उन्होंने बताया कि इस क्रम में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक रेल पटरियों पर बैठ किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा।
सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि 29 जनवरी को पंजाब में 12 जिलों के 14 स्थानों पर 3 घंटे के लिए ट्रेनें रोकी जाएंगी। जिसमें जालंधर, कपूरथला, जालंधर कैंट, अमृतसर देवीदासपुरा (जंडियाला गुरु), गुरदासपुर रेलवे स्टेशन, तरनतारन खडूर साहिब स्टेशन, पट्टी स्टेशन, तरनतारन रेलवे स्टेशन, गुरदासपुर बटाला रेलवे स्टेशन, फिरोजपुर बस्ती टैंका वाली, गुर हर सराये, मोगा रेलवे स्टेशन, मुक्तसर मलोट रेलवे स्टेशन, फाजिल्का रेलवे स्टेशन, मानसा रेलवे स्टेशन, होशियारपुर टांडा रेलवे स्टेशन और लुधियाना रेलवे स्टेशन शामिल हैं।
मजदूर किसान संघर्ष कमेटी की केंद्र और राज्य सरकारों की वादाखिलाफी के विरोध में रेलवे ट्रैक जाम कर रही है। मजदूर किसान संघर्ष कमेटी के प्रधान सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि उनकी मांग है कि किसान आंदोलन के दौरान उनकी स्टेज पर जिन भाजपा और आरएसएस के नेताओं ने पेट्रोल बंब, पत्थर फेंक कर हमला किया था, उनके टैंट तक फाड़ दिए थे। महिलाओं के को पीटा था उनको गिरफ्तार किया जाए।
लखीमपुर खीरी में किसानों के कातिलों की जमानत रद की जाए और अजय मिश्रा टैनी की गिफ्तारी की जाए। भारत माला परियोजना में जिन किसानों की जमीन आ रही है उन्हें उच्त मुआवजा दि्या जाए। गन्ने का मूल्य 500 रुपए क्विंटल किया जाए। पंजाब सरकार वादे के मुताबिक शहीद किसानों के परिजनों को उचित मुआवजा दे और एक परिजन को नौकरी दे।
इसके अलावा केंद्र सरकार आंदोलन के दौरान किए गए समझौते के अनुसार किसानों पर दर्ज मामले वापस ले। MSP को फसलों पर लागू करे। बिजली को लेकर लेकर जो बिल बनाने का प्रस्ताव डाला गया है उसे भी वापस ले।














No comments