महिला कांस्टेबल को एक कांस्टेबल ने मारी गोलियां, घटना के बाद किया सुसाइड ... ??
- पहले महिला कांस्टेबल की एक्टिवा को मारी टक्कर फिर मारी गोलियां, उसके कुछ देर बाद खुद को भी गोली मार किया सुसाइड
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के फिरोजपुर में एक कॉन्स्टेबल ने महिला कॉन्स्टेबल को गोलियां मारकर हत्या करने का समाचार है। हवा की घटना के बाद कॉन्स्टेबल ने भी खुद भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फिरोजपुर कैंट पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के सब ग्रह में रखवा दिया है। और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना का कारण पता नहीं चल सका है।
जानकारी अनुसार मरने वाली लेडी कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर फिरोजपुर कैंट पुलिस थाने में तैनात थी। और महिला कांस्टेबल को गोलियां मारने वाला कॉन्स्टेबल गुरसेवक सिंह फिरोजपुर पुलिस लाइन में तैनात था।
प्रारंभिक जानकारी अनुसार देर रात को अमनदीप कौर पुलिस थाने से ड्यूटी खत्म करने के बाद एक्टिवा से घर लौट रही थी। जब वह बाबा शेर शाह वली पीर के पास पहुंची तो गुरसेवक कार पर वहां आया। उसने अमनदीप की एक्टिवा को कार से टक्कर मारी। फिर वह कार से नीचे उतरा और अमनदीप को ताबड़तोड़ 5 गोलियां मार दी। जिसके बाद वह वहां से फरार हो गया। अमनदीप को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दूसरी तरफ अमनदीप को गोलियां मारने के बाद गुरसेवक कार में तलवंडी चौक पहुंचा। वहां उसने खुद को भी गोली मार दी। जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल घटना के पीछे की वजह की जांच की जा रही है। दोनों के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।














No comments