कपूरथला में एक नवयुवक पर छात्रा को छुपाने के आरोप में FIR दर्ज ..
- परिजनों ने कहा कॉलेज में एग्जाम देने गई लेकिन घर नहीं लौटी, बिना एग्जाम दिए ही कॉलेज से हुई गायब
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला के एक कॉलेज में पढ़ने वाली द्वितीय वर्ष की छात्रा एग्जाम देने गई लेकिन घर वापस नहीं लौटी। जिसके बाद छात्रा के अभिभावकों की शिकायत पर एक नवयुवक के खिलाफ सिटी थाना में FIR दर्ज की गई है। नवयुवक पर आरोप लगाया है कि उसने उक्त छात्रा को कहीं छुपाया हुआ है। मामला दर्ज के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी अनुसार अमृतसर के गांव दुगली कलां वासी एक महिला ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी जो कि कपूरथला में अपनी मासी के पास रहती है तथा कपूरथला के ही एक कॉलेज में पढ़ती है। 22 दिसंबर को सुबह वह अपनी मौसी के घर में काम करने वाली एक लड़की के साथ कॉलेज पेपर देने गई। लेकिन वापस घर नहीं लौटी है।
शिकायतकर्ता महिला ने यह भी बताया कि उसकी बहन ने उसको बताया कि उसकी बेटी कॉलेज में कहीं मिल नहीं रही है कई जगह तलाश करने के उपरांत भी नहीं मिली है। जिसके बाद उन्होंने सिटी थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। उक्त महिला ने गांव बहुई एक युवक रोहित पर आरोप लगाया कि उसने उसकी बेटी को कहीं छुपा रखा है।
दूसरी तरफ कॉलेज सूत्रों से मालूम हुआ है कि उक्त प्राइवेट शिक्षा प्राप्त कर रही छात्रा कॉलेज के CCTV फुटेज के अनुसार सुबह 8 बजे कॉलेज आई और 8:30 बजे बिना पेपर दिए ही वापस चली गई थी। जाते हुए उसके साथ उक्त लड़की थी जो उसके साथ आई थी।
सिटी थाना पुलिस जाँच अधिकारी इशरु प्रसाद के अनुसार महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी नवयुवक के खिलाफ धारा 346 के तहत FIR NO. 298 दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

.jpeg)
















No comments