पंजाब सरकार ने 28 दिसंबर को लेकर की यह घोषणा ... ??
- फतेहगढ़ साहिब में शहीदी सभा को देख गजटेड होलीडे किया घोषित
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब सरकार ने प्रदेश में 28 दिसंबर को सरकारी छुट्टी की घोषणा कर दी है। फतेहगढ़ साहिब में होने वाली शहीदी सभा के मद्देनजर इस दिन को गजटेड हॉलीडे घोषित किया गया है।
बता दें कि प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तर, बोर्ड, कॉर्पोरेशन सहित सभी सरकारी कार्यालयों में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट-1881 की धारा-25 के तहत भी अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में पंजाब सरकार के पर्सनल विभाग द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
गौरतलब है कि CM भगवंत मान मंगलवार को ही अपनी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए। उन्होंने छोटे साहिबजादों और माता गुजरी कौर की शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद देर शाम पंजाब सरकार ने 28 दिसंबर को सरकारी अवकाश की घोषणा कर दी है।


















No comments