ब्रेकिंग न्यूज़

BJP जिला प्रधान खोजेवाल को माहला परिवार ने किया सम्मानित, बोले --- पार्टी हो रही मजबूत

- रणजीत सिंह खोजेवाला को जिला प्रधान बनने पर हाईकमान का आभार जताया   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला    

पंजाब भाजपा दवारा कपूरथला जिला भाजपा प्रधान के पद पर रणजीत सिंह खोजेवाल की नियुक्त करने से शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी मजबूत हो रही है। यह शब्द सीनियर भाजपा नेता ओम प्रकाश माहला तथा जिला भाजपा उपप्रधान अशोक महला ने अपने निवास पर नवनियुक्त प्रधान खोजेवाल को सम्मानित करते हुए कहे है।बता दे कि खोजवाल शालीनता पूर्वक व्यवहार के चलते सीनियर भाजपा नेता ओम प्रकाश माहला से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। उक्त मोके पर मौजूद नेताओ ने खोजेवाल की नियुक्ति से क्षेत्र में संगठन को और भी मजबूती मिलने की बात कही है। और हाईकमान का आभार जताया है।   

दूसरी तरफ नवनियुक्त जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाला ने कहा कि संगठन में जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है, वह उस जिम्मेवारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। और सभी भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट करते हुए संगठन की मजबूती के लिए साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हम सब मिलकर भाजपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचायेंगे।   

एडवोकेट पियूष मनचंदा ने रणजीत सिंह खोजेवाला को बधाई देते हुए कहां कि 2024 लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत भी दर्ज की जाएगी। रणजीत खोजेवाला का भाजपा वर्करों के साथ तालमेल तथा उनकी कार्यशैली को देखते हुए हाईकमान ने उन्हें इस जिम्मेवारी से नवाजा है। इस मोके पर उनके साथ कुलदीप माहला, धर्मपाल महाजन, पवन धीर, जगदीश शर्मा, पृथ्वीराज माहला आदी मौजूद थे।    

No comments