कपूरथला में पुलिस अधिकारी और जनता के बीच हुआ हंगामा, वीडियो वायरल, देखें .. ?
- एक्टिवा तोड़ने को लेकर हुआ विवाद, 2 घंटे तक होता रहा हंगामा
- पीड़ित व्यक्ति व पुलिस अधिकारी ने एक दूसरे पर गाली गलौज करने के लगाए आरोप
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला के शहीद भगत सिंह चौक पर देर रात एक पुलिस अधिकारी तथा धार्मिक कमेटी के सेवादार के बीच एक्टिवा तोड़ने को लेकर भारी हंगामा खड़ा हो गया। इस बीच हुए विवाद में पुलिस अधिकारी ने अपने आपको SHO बता कर जहां मामला दर्ज करने की धमकी दी। वही दोनों पक्ष की तरफ से एक दूसरे पर गाली गलौज करने के आरोप भी लगाए गए।
जानकारी अनुसार देर शाम शहीद भगत चौक में एक व्यक्ति द्वारा एक्टिवा पर जा रहे युवक को एक धार्मिक संस्था के सेवादार का धक्का मारकर उसकी एक्टिवा का अगला भाग तोड़ दिया। आसपास गुजर रहे लोगों व युवक ने जब इस बात का विरोध किया तो उक्त व्यक्ति ने अपनी जैकेट उतारते हुए खुद को कोतवाली का SHO कश्मीर सिंह बताया। पीड़ित सेवादार युवक व SHO के बीच काफी देर तक टूटी एक्टिवा के नुकसान भरपाई को लेकर बहस होती रही।
SHO ने रुपए लेने के लिए युवक को कोतवाली आने के लिए कहा। जिसके बाद वहां पर एकत्रित हुई जनता भड़क गई। जनता चाहती थी कि मौके पर SHO युवक को स्कूटरी तोड़ने का खमियाजा दे। लेकिन डSHOO ने रोग दिखाते हुए कहा कि नही देता पैसे जो करना है कर लो। एकत्रित भीड़ ने उक्त SHO पर शराब पीकर हंगामा करने के कथित आरोप भी लगाए। जिसके चलते हुए मौके पर लोगों ने पंजाब पुलिस के खिलाफ नारे भी लगाए गए।
लगभग 2 घंटे तक चले इस हंगामे की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों की गतिविधियों पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि सिटी SHO के क्षेत्र में इतनी देर तक हंगामा हो रहा लेकिन वह मौके पर ही नही पहुंचे।
- नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देखें वायरल वीडियो .....


















No comments