ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब के इस क्षेत्र में दो युवकों को नंगा कर सड़क पर दौड़ाया, पढ़ें क्यों ... ??

- दोनों पर दो युवकों से पैसे और मोबाइल छीनने का आरोप, गुस्साई भीड़ ने पिटाई कर उनके कपड़े उतरवा निकाला जुलूस   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। लुधियाना, पंजाब     

पंजाब के लुधियाना जिले के शेरपुर क्षेत्र में रेलवे लाइन के नजदीक दो युवको पर मोबाइल तथा पैसे छीनने के आरोप में भीड़ ने पिटाई करने के उपरांत नंगा कर सड़क पर दौड़ाकर जुलूस निकालने की खबर है। वहीँ पूरी घटना की वीडियो भी वायरल हो चुका है। आरोप है कि उक्त युवकों ने दवाई लेकर आ रहे दो युवको से पैसे तथा मोबाइल छीनने की कोशिश की। लेकिन शोर मचाने पर भीड़ एकत्र हो गई।    

जानकारी अनुसार फौजी कॉलोनी वासी सुनील गोयल और जतिन दवाई लेकर रेलवे लाइनों के पास से आ रहे थे। इसी दौरान 2 झपटमारों ने उन्हें रोक लिया और उनसे पैसे और मोबाइल छीनने लगे। दोनों पीड़ित युवकों ने शोर मचा दिया जिसके बाद भीड़ जमा हो गई। भीड़ को जमा होते देख आरोपी झपटमार भागने लगे लेकिन लोगों ने उन्हें काबू कर उनकी खूब पिटाई शुरू कर दी। वही गुस्साई भीड़ ने आरोपिओ के कपड़े उतरवा नंगा भी कर दिया।  

और फिर गुस्साई भीड़ ने आरोपियों को नंगा कर कॉलोनी में दौड़ाया। इस दौरान किसी ने उनकी वीडियो भी बना वायरल कर दी। विडिओ में कॉलोनी में भाग रहे नंगे युवकों के पीछे भीड़ भी भागती रही। हालांकि पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल है लेकिन पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।   


No comments