पंजाब पुलिस के एक ASI को बांधकर पागलखाने पहुंचाया, पढ़ें क्यों ... ??
- बिना वजह लोगों को मारता था पत्थर, आज अपने बेटे को भी पीटा
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। अमृतसर, पंजाब
पंजाब के अमृतसर में पंजाब पुलिस के एक ASI से स्थानीय लोग इतने परेशान हो चुके थे कि आज लोगों ने उसे बांधकर पागलखाने पहुंचा दिया। उक्त ASI आए दिन क्षेत्र के लोगों को पत्थर मारता था। तंग आकर लोगो ने जब उसके परिवार को बुलाया तो उसने गली में ही अपने बेटे को भी पीट डाला। पूरी घटना स्थानीय लोगों के कैमरे में भी कैद हो गई। बता दे कि उक्त ASI पठानकोट में तैनात है।
जानकारी अनुसार अमृतसर के बोहड़ वाले शिवाला क्षेत्र वासी एक ASI बीते काफी समय से मानसिक तौर पर परेशान था। और वह जब दिन गली में निकलता तो लोगों पर पत्थर मारने शुरू कर देता था। तंग आकर लोग घरों में खुद को बंद करने पर मजबूर हो जाते। परेशान लोगों ने पूरी बात परिवार से की और इसका हल निकालने के लिए भी आग्रह किया। आज जब ASI का बेटा उसको रोकने के लिए पहुंचा तो उसने उसे भी पीट डाला।
इस घटना को लोगों ने अपने मोबाइल में भी कैद कर लिया। और हिम्मत कर लोगों ने उसे पकड़ा और उसके हाथ पैर बांध दिए। जिसके बाद उसे ऑटो में डालकर सर्कुलर रोड स्थित पागलखाने ले गए।


















No comments