ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब के एक भाजपा युवा नेता को व्हाट्सएप पर मिली धमकी .... ??

- भाजपा नेता ने व्हाट्सएप चैट और धमकी भरे वीडियो अटैच कर DGP को भेजी शिकायत   

- व्हाट्सएप पर लश्कर-‌ए-खालसा के नाम से जालंधर के भाजपा नेता सन्नी शर्मा और परिवार को टारगेट की मिली धमकी   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। जालंधर        

पंजाब भाजपा कल्चरल सैल के को-कनविंकर व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर चल रहे मोदी स्टोरीज़ कार्यक्रम की पंजाब हरियाणा हिमाचल उत्तराखंड मे रिपोर्टिंग करने वाले शिवराजगढ़ नज़दीक भगत सिंह चौंक वासी सन्नी शर्मा व उनके परिवार को विदेशी नंबरो से जान से मारने की धमकिया मिलने का समाचार है।  

भाजपा नेता सनी शर्मा ने आज जालंधर पुलिस कमिश्नर व पंजाब के DGP गौरव यादव को एक पत्र लिखकर अपने परिवार की सुरक्षा को यक़ीनी बनाने हेतु आग्रह किया है। 

 इस संबंध में जानकारी देते पंजाब भाजपा के युवा नेता सन्नी शर्मा ने बताया की कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर व्हाट्स अप के माध्यम से एक संदेश लश्कर ए खालसा के नाम से आया की आप कांग्रस से जुड़े खलिस्तान ज़िंदाबाद बोले  नहीं तो तुझे और तेरे परिवार को सबक सिखाया जायेगा। पहले तो उन्होंने इस संदेश को नजरअंदाज कर दिया। परंतु आज शुक्रवार को उनके मोबाइल पर दोबारा आपत्तिजनक संदेश व व्हाट्स अप कॉल्स आयी। जिसका जवाब उन्होंने नही दिया।  

सभी शर्मा ने यह भी बताया कि इसके बाद उसके नंबर को लश्कर -ए- खालसा नाम के व्हाट्स अप ग्रुप मे भी शामिल किया गया। फिर उनको भिंडरावाले का प्रचार करने को बोला गया और एक वीडियो भी भेजी गयी है। उन्होंने इस मामले को भाजपा प्रधान सहित सभी सीनियर नेताओ के ध्यान मे लाया गया।   

गौरतलब है की सन्नी शर्मा का परिवार शुरू से ही जनसंघ और भाजपा से जुड़ा हुआ है। सन्नी शर्मा खुद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रथम वर्ष शिक्षित कार्यकर्ता है और उनकी माता भी महिला संगठन राष्ट्रीय सेविका समिति मे काफी सक्रिय कार्यकर्ता है।  

भाजपा नेता सनी शर्मा ने अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए एक शिकायत पत्र जालंधर कमिश्नर को भेजा जिस की कॉपी डीजीपी पंजाब को भी भेजकर आग्रह किया है।  



No comments