कपूरथला में गोल्डन कबड्डी कप टूर्नामेंट में पहुंची टीमों के खिलाडी दिखा रहे जोहर ..
- आयोजित गोल्डन कबड्डी टूर्नामेंट में कुश्ती मुकाबले भी करवाए
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के देवी तलाब दशहरा ग्राउंड में आज सरदार हरी सिंह नलुवा स्पोर्ट्स क्लब तथा NRI साथियों के सहयोग से पूजनीय माता गुजर कौर जी तथा चारो साहिबजादों की शहादत को समर्पित पहला गोल्डन कबड्डी कप टूर्नामेंट में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से 8 अंतर्राष्ट्रीय स्तर टीमें भाग लेने पहुंची है। और इस कबड्डी टूर्नामेंट आई हुई टीमों के खिलाडी अपने जौहर दिखकर प्रतिद्वंद्वी खिलाडी को परास्त करने में जुटे हुए है।
कबड्डी कप की ऑर्गेनाइजर टीम के सदस्य सुखजीत सिंह धालीवाल व जगजीत सिंह धालीवाल ने देते हुए बताया कि कबड्डी टूर्नामेंट में शामिल इंटरनेशनल स्तर की टीमों के मुकाबले जारी है। और आयोजकों दवारा विजेता टीम को एक लाख रुपए एक नकद इनाम दिया जायगा। समाचार लिखे जाने तक कबड्डी मैच जारी थे। देर शाम तक सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद फाइनल मुकाबले होंगे। उसके बाद विजेता टीम की घोषणा की जायगी।
उन्होंने बताया कि उनकी संस्था भाई गुरदास जी गुरमति विद्यालय द्वारा हड्डियों का मुफ्त चेकअप कैंप भी आयोजित किया गया। जिसमें हड्डी रोग के माहिर डॉ तरुणदीप सिंह ने विशेष तौर पर पहुंचकर मरीजों का चेकअप कर हड्डियों का फ्री BMD टेस्ट भी करवाए। और दवाइयां भी मुफ्त उपलब्ध करवाई।
टूर्नामेंट में संत महापुरुष संत बाबा लीडर सिंह जी, संत बाबा महात्मा मुनि जी, संत बाबा अवतार सिंह जी, संत बाबा गज्जन सिंह जी, संत बाबा अमरीक सिंह जी, संत बाबा हरी सिंह जी, संत बाबा जोगिंदर सिंह जी और जत्थेदार बाबा गुरुदेव सिंह ने भी शिरकत की।




















No comments