ब्रेकिंग न्यूज़

हीरा वालिया के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में पार्टी दर्ज करेगी बड़ी जीत ...

- निडर अनुभवी और ईमानदार नेता हैं हीरा वालिया -- शक्ति शर्मा   

- हीरा वालिया के जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी होगी मजबूत -- पंकज शर्मा  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। बटाला    

जिला उपाध्यक्ष शक्ति शर्मा ने कहा कि जिला अध्यक्ष हीरा वालिया एक निडर, अनुभवी और ईमानदार नेता हैं।  जिन्होंने जिला महामंत्री के रूप में पार्टी में बहुत मेहनत की है और पार्टी को मजबूत करने की पूरी कोशिश की है।  इन्हीं कारणों से पार्टी आलाकमान ने हीरा वालिया को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। हीरा वालिया के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट हैं।   

 नगर अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि हीरा वालिया के जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।  उन्होंने कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हीरा वालिया काफी पुराने समय से बटाला शहर की सेवा करते आ रहे हैं।  उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष हीरा वालिया एक अनुभवी नेता हैं जो हर परिस्थिति को अपने अनुकूल करना जानते हैं।  यह उनमे सबसे बड़े गुणों में से एक है।  

मंडल सचिव श्रीकांत ने कहा कि जिलाध्यक्ष हीरा वालिया के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत दर्ज करेगी.  उन्होंने कहा कि हीरा वालिया पहले से ही एक सामाजिक कार्यकर्ता और बटाला निवासियों की पहली पसंद के रूप में एक बड़ा और लोकप्रिय चेहरा हैं।  

No comments