ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में जमीन की निशानदेही करने पहुंचे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ धक्का-मुक्की, तेल डाल जलाने का आरोप ... ??

सिटी पुलिस  मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारियों पर अवैध कब्जा धारियों ने पत्थरबाजी की, कपड़े भी फाड़े, कोई घायल नहीं   

- सिटी थाना पुलिस से मामला नहीं सम्भला तो कोतवाली और सदर थाना प्रभारी भी पहुंचे  

- धक्का-मुक्की और पत्थरबाजी करने वालों पर करवाएंगे FIR दर्ज --- ड्यूटी मजिस्ट्रेट पवन कुमार   

- निचे दिए विडिओ लिंक पर देखे पूरी घटना ..... 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला      

पंजाब के कपूरथला शहर में मंसूरवाल गांव की 2 कनाल निजी भूमि पर अवैध कब्जा धारियों को हटाने तथा असली मालिक को निशानदेही के बाद जमीन सौंपने की प्रक्रिया के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार पवन कुमार तथा पुलिस वालों के साथ अवैध कब्जा धारियों ने धक्का-मुक्की और पत्थरबाजी करने की घटना घटी है। हालांकि इसमें कोई भी प्रशासनिक अधिकारी या पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है। कई घंटे की मशक्कत के बाद आखिर प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने निशानदेही कर जमीन मालिक दरबारों सिंह को सौंप दी है।   

ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार पवन कुमार ने अवैध कब्जाधारिओ पर आरोप लगते हुए बताया कि इन लोगो ने उनपर तेल भी डाला है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी कार्य में विघ्न डालने और धक्का-मुक्की करने वाले लोगों पर FIR दर्ज करवाई जाएगी।  

जानकारी अनुसार जालंधर रोड पर स्थित गांव मंसूरवाल क्षेत्र की 2 कनाल भूमि जो कि दरबारा सिंह पुत्र अजीत सिंह वासी गांव ढपाई के नाम है मालिक ने जमीन की निशानदेही करवा कब्जा दिलवाने के लिए SDM की अदालत में पिटीशन दायर की थी। जिसके बाद SDM कपूरथला लाल विश्वास ने सरकारी दस्तावेज के आधार पर मालिक दरबारा सिंह की 2 कनाल भूमि की निशानदेही कर कब्जा देने के लिए नायब तहसीलदार पवन कुमार को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया था।   

ड्यूटी मजिस्ट्रेट पवन कुमार वीरवार दोपहर जमीन की निशानदेही करने सिटी थाना पुलिस के साथ मोके पर पहुंचे तो जमीन पर अवैध कब्जाधारियों ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की टीम के साथ धक्का-मुक्की की और उन पर कथित पत्थरबाजी भी की। इस दौरान टीम के कुछ लोगों के कपड़े भी फटने की खबर हैं।   

ड्यूटी मजिस्ट्रेट पवन कुमार ने बताया कि सरकारी काम में विघ्न डालने तथा पत्थरबाजी करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि अवैध कब्जा धारियों द्वारा उन पर तेल भी डाला गया ताकि उन्हें आग लगा दी जाये। उन्होंने भाग कर बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई है।   

यहां बताने योग्य यह भी है कि यह सारी घटना सिटी थाना प्रभारी कृपाल सिंह तथा उनकी टीम की मौजूदगी में हुई। परन्तु वह लाचार हो देखते रहे। हालांकि मौके की नजाकत को देखते हुए तुरंत कोतवाली थाना प्रभारी कश्मीर सिंह तथा सदर प्रभारी सोनमदीप कौर भी मौके पर अपनी टीम लेकर पहुंच गए और माहौल को शांत किया।   

ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार पवन कुमार ने बताया कि कई घंटे की मशक्कत के बाद आखिर जमीन की निशानदेही कर जमीन मालिक दरबारा सिंह पुत्र अजीत सिंह को सौंप दी गई है।  

- लिंक पर देखे विडिओ ......  


No comments