पंजाब में प्रदर्शन कर रहे मजदूरों पर लाठीचार्ज, कई घायल ... ??
- CM मान के संगरूर आवास की तरफ जाते हुए मजदूरों पर किया लाठीचार्ज
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब में CM भगवंत मान के संगरूर स्थित आवास के सामने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे मजदूरों पर पुलिस दवारा लाठीचार्ज करने की खबर है। मजदूर अपनी मांगों को लेकर भारतीय खेत मजदूर यूनियन की अगुआई में CM भगवंत मान के संगरूर स्थित आवास के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसमें कई मजदूर घायल भी हो गए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी अनुसार पेंडू मजदूर यूनियन के अध्यक्ष तरसेम पीटर और जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष मुकेश मलौद के अनुसार ग्रामीण और खेत मजदूर संगठनों के आह्वान पर सांझा मोर्चा की अगुवाई में बुधवार को पूरे पंजाब से मजदूरों के साथ-साथ बड़ी तादाद में महिलाएं और नौजवान संगरूर पहुंचे थे। वह लोग सिर्फ CM भगवंत मान के सामने अपनी बात रखना चाहते थे। जब वह शांतिपूर्वक तरीके से नारेबाजी करते हुए काफिले की शक्ल में CM आवास की ओर बढ़ रहे थे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई लोगों की पगड़ियां तक बिखर गईं।
बता दे कि पंजाब के सभी क्षेत्रों से अलग-अलग मजदूर संगठनों के सदस्य सुबह ही संगरूर में इकट्ठा होने शुरू हो गए थे। यहां से उन्होंने काफिले की शक्ल में CM के आवास की ओर कूच किया। संगठनों ने इस प्रदर्शन की जानकारी प्रशासन को पहले से दे रखी थी। इसी लिए CM आवास की तरफ जाने वाले रास्ते पर भारी पुलिस बल तैनात था।
पारदर्शनकारी मजदूर पंजाब सरकार और CM भगवंत मान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे। मजदूरों को पुलिस ने CM आवास से एक किलोमीटर पहले बैरिकेडिंग कर रोक दिया। मजदूरों ने जब बैरिकेडिंग लांघकर आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस से धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई किसान और मजदूरो के घायल होने की खबर है। जिन्हे अस्पातल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।


















No comments