ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking ---- पंजाब पुलिस और गैंगस्टरो के बीच मुठभेड़ ... ?

- पुलिस ने गैंगस्टरो को नाके पर रोकना चाहा तो चलाई गोलियां, दो गिरफ्तार   

आरोपियों से 5 विदेशी पिस्टल व 24 से अधिक गोलियां भी बरामद  

खबरनामा इंडिया संदीप भोला। अमृतसर, पंजाब।     

पंजाब के अमृतसर शहर में पुलिस व गैंगस्टरों के बीच फायरिंग की खबर है। पुलिस के साथ क्रॉस फायरिंग के बाद 2 आरोपी एक घर में जाकर छिप गए, जबकि 3 भागने में कामयाब रहे हैं। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर 2 आरोपियों ( रवि वासी कपतगढ़ और रफी वासी तरनतारण) को काबू कर लिया है। आरोपियों से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं।

घटना छेहर्टा एरिया के नारायणगढ़ में 40 फीट रोड पर हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि 1 कार ( PB13 AR 1853 ) में कुछ गैंगस्टर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने 40 फीट रोड पर नजर रखनी शुरू कर दी। आरोपी नारायणगढ़ में एक घर में आए थे। जैसे ही वह वहां से जाने लगे पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। पुलिस को देख मौजूद गैंगस्टरों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई को देख आरोपी वहां से भागने में सफल हो गए। 

पुलिस को देख भागे 2 गैंगस्टरों को पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। जबकि, उनके 3 साथी मौके से भागने में सफल हो गए। पकड़े गए गैंगस्टरों की पहचान रवि वासी कपतगढ़ अमृतसर और रफी वासी तरनतारन के तौर पर हुई है।   

पुलिस ने आरोपियों और कार की तलाशी ली। आरोपियों से 5 विदेशी पिस्टल बरामद किए गए हैं। वहीं, 24 से अधिक गोलियां भी बरामद की गई हैं। आरोपी रवि और रफी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द आरोपियों के बारे में जानकारी साझा करने की बात कह रही है। 


No comments