ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के MLA राणा के बारे आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पर FIR दर्ज ... ??

- कपूरथला पुलिस की सक्रियता --- एक साल बाद हुई शिकायत पर कार्यवाही  

- राणा के बेटे सुल्तानपुर लोधी के MLA राणा इंद्र प्रताप की शिकायत पर सिटी थाना में मामला दर्ज  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला        


कपूरथला के MLA राणा गुरजीत सिंह के बारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक शब्दावली लिखकर बदनाम करने वाले के खिलाफ सिटी थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। उक्त मामला राणा के बेटे सुल्तानपुर लोधी के विधायक राणा इंद्र प्रताप की शिकायत पर दर्ज हुआ है। फ़िलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।     

सिटी थाना में दर्ज FIR No. 294 के अनुसार शिकायतकर्ता राणा इंद्र प्रताप वासी एकता भवन सर्कुलर रोड कपूरथला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता कपूरथला के MLA राणा गुरजीत सिंह के खिलाफ गुरप्रीत ढिल्लों की फेसबुक आईडी से गलत और आपत्तिजनक शब्दावली प्रयोग करते हुए उन्हें बदनाम करने की साजिश की गई है। 

राणा इन्दर प्रताप की शिकायत के बाद उच्च अधिकारियों ने मामले की प्राथमिक जांच तथा DA लीगल की राय के बाद ID गुरप्रीत ढिल्लो पर धारा 469, 66 डी, 66E तथा IT एक्ट 2000 के तहत FIR दर्ज की गई है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।  

सिटी थाना में दर्ज हुए मामले में सूत्रों की माने तो उक्त शिकायत राणा इंद्र प्रताप ने वर्ष 2021 दिसंबर में की थी और 1 साल बाद सिटी थाना पुलिस में मामला दर्ज किया गया है पुलिस की इस बेहद सक्रियता की चर्चा भी हो रही है।   


No comments