ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब पुलिस ने RPG सहित तीन को किया काबू ... ??

- DGP गौरव यादव ने ट्वीटर हेंडल पर दी जानकारी, तरनतारन हमले से जुड़े तार   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब     

पंजाब के तरनतारन जिले की पुलिस ने मंगलवार को RPG सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इसकी जानकारी पंजाब के DGP गौरव यादव ने अपने ट्वीटर पर दी है। बता दें कि 10 दिसंबर को तरनतारन के थाना सरहाली पर RPG से हमला हुआ था। पंजाब पुलिस ने अब इस मामले में आतंकी लखबीर सिंह लंडा मॉड्यूल के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।  

जानकारी अनुसार का कनाडा स्थित आतंकवादी लंडा के निर्देश पर फिलीपींस में मौजूद यादविंदर सिंह द्वारा नियंत्रित सब माड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है। बता दें कि तरनतारन के सरहाली पुलिस थाने पर 10 दिसंबर की रात लगभग 1 बजे रॉकेट लॉन्चर से हमला किया गया था। हमले के वक्त थाने में SHO सहित करीब 10 कर्मी मौजूद थे। हालाँकि हमले में कोई भी हताहत नहीं हुआ। लेकिन थाने से सटे सांझ केंद्र की इमारत की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए थे। यह RPG पाकिस्तान से तस्करी कर लाया गया था।  

DGP पंजाब गौरव यादव ने खुलासा किया था कि हमले का मास्टरमाइंड लखबीर सिंह लंडा है। और वह कनाडा में छिपा बैठा है। पुलिस को इस आतंकी की लंबे अरसे से तलाश है। DGP ने बताया कि उसने यूरोप के अपने दो हैंडलर सतबीर सत्ता और गुरुदेव जस्सल के माध्यम से इस हमले को अंजाम दिया। इन लोगों की कड़ी अजमीत सिंह से जुड़ी है। इन दिनों वह गोइंदवाल साहिब जेल में बंद है। यह भी बताने योग्य है कि RPG हमले में अभी तक कई लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।   

No comments