कपूरथला पुलिस के खिलाफ कोतवाली थाने के बाहर धरना प्रदर्शन, SHO पर लगाए गंभीर आरोप ..??
- झगड़े के मामले में एससी एक्ट की धारा जोड़ने की मांग
- SHO कोतवाली ने सभी आरोपों को सिरे से किया खारिज
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला के गांव बिशनपुर अराइयां के लोगों ने आज थाना कोतवाली के बाहर सड़क जाम कर लड़ाई झगड़े के मामले में पुलिस प्रशासन की गतिविधियों पर सवालिया निशान उठाया है तथा उन्होंने कोतवाली के SHO पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीँ SHO ने सभी आरोपों को झूठा बताया है।
धरना प्रदर्शन कर रहे बिशनपुर अराइयां वासिओ के साथ पीड़ित व्यक्ति साधु राम ने बताया कि उसके बेटे प्रभजीत गिल का गांव में ही लगभग 4 दिन पहले किसी के साथ झगड़ा हुआ था। तथा दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने उसके बेटे को जातिसूचक शब्द भी कहे थे। पुलिस कई दिनों से उसकी शिकायत के बाद भी कार्रवाई करने को तैयार नहीं थी। साधु राम ने यह भी बताया कि SHO कोतवाली कश्मीर सिंह ने दूसरे पक्ष के लोगों से कथित आर्थिक लाभ लेकर उसको राहत दी है।
प्रदर्शन कर रहे गांव वासियों ने कोतवाली थाना में दर्ज FIR में आरोपी पक्ष पर एससी एक्ट की धारा लगाए जाने की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस की गतिविधि पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा कि जब तक मामले में एससी एक्ट की धारा लगाकर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता। तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
बताने योग्य है कि धरना प्रदर्शन पर बैठे गांव वासियों ने प्रदर्शन को उग्र रूप देने के लिए कुछ पेट्रोल की बोतलें भी मंगवाई थी। लेकिन मोके पर तैनात पुलिस कर्मिओ ने माहौल की संवेदनशीलता को देखते हुए उनसे वह बोतलें अपने कब्जे में ले ली है।
वहीं दूसरी तरफ SHO कोतवाली कश्मीर सिंह ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बताया कि शिकायत पक्ष झूठे आरोप लगा रहा है। 17 नवंबर को प्रभजीत के झगड़े के मामले में शिकायतकर्ता के बयान पर 9 लोगों को नामजद कर FIR दर्ज की गई है। तथा मामले में एससी एक्ट की धारा भी जोड़ दी गई है।


















No comments