पंजाब में 13 किलो हेरोइन सहित 2 नशा तस्कर काबू ..??
- एक - एक किलो के थे पार्सल, सीआईआई अमृतसर ने किए बरामद
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के दौरान पंजाब पुलिस ने 13 किलो हेरोइन सहित दो तस्करों को काबू कर बड़ी सफलता हासिल की है। DGP गौरव यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों को राजस्थान से काबू किया गया है। पुलिस आरोपियों के नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही कई बड़े खुलासे होने के आसार हैं।
जानकारी अनुसार पंजाब पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर हेरोइन लेकर आ रहे हैं। सूचना के बाद सभी जिलों की पुलिस अलर्ट कर दी थी। इस दौरान सीआईए अमृतसर ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। बरामद की गई हीरोइन के एक एक किलो के पार्सल बने हुए थे। काबू किए गए तस्करों की पहचान सुखबीर सिंह काला वासी गंगानगर तथा बिंदु वासी गांव टिब्बी हनुमानगढ़ के रूप में हुई है।
सूत्रों की मानें तो यह है यह हेरोइन आगे सप्लाई की जानी थी। पुलिस इस सारे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में लगी हुई है। पुलिस का यह मानना है कि इस धंधे के पीछे कोई बड़ा आदमी भी हो सकता है। ऐसे में काबू किए तस्करों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि पंजाब में नशे का कारोबार पिछले कुछ माह में काफी तेजी से बढ़ा है। तस्करों और गैंगस्टरो की आपस में साँझ होने की बात भी सामने आई है। पिछले सप्ताह NCB की टीम ने लुधियाना में 20 किलो हेरोइन की खेप पकड़ी थी। जिसकी जांच में खुलासा हुआ था कि इसके पीछे इंटरनेशनल ड्रग तस्कर काम कर रहे हैं।


















No comments