नशा पूर्ति के लिए पेट्रोल पंप लूटने वाले दो लुटेरे काबू ... ??
- दोनों आरोपियों पर 5 मामले हैं दर्ज, दोनाली व बाइक सहित तरनतारन पुलिस ने किए काबू
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के तरनतारन तथा अमृतसर जिले के 9 पेट्रोल पंपों पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गैंग के 2 आरोपियों को तरनतारन पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने लुटेरों द्वारा लूट में प्रयोग की जाने वाली दोनाली तथा एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपियों के खिलाफ तरनतारन के थानों में 5 मुकदमे पहले ही दर्ज हैं।
जानकारी अनुसार काबू किए गए आरोपियों की पहचान अमृतसर के गांव धरड वासी गुरभेज सिंह तथा गांव दीनेवाल वासी अंग्रेज सिंह के रूप में हुई है। दोनों ही आरोपी बीते कई महीनों से तरनतारन तथा अमृतसर के क्षेत्र में लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। और नशे की पूर्ति के लिए ही दोनों लगातार लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे।
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस रिकार्ड के में 2 अक्टूबर, 10 अक्टूबर तथा 18 व 19 नवंबर को थाना सदर तरनतारन में आरोपियों के खिलाफ हथियारों के दम पर लूट के मुकदमे दर्ज हैं। वहीं एक मुकदमा तरनतारन के थाना सरहाली में 16 नवंबर को भी दर्ज किया गया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की अन्य लूट की वारदातों में भी संलिप्तता होने की जांच जारी है।


















No comments