कपूरथला में NRI महिला के मुंह पर स्प्रे छिड़ककर नगदी से भरा पर्स किया चोरी , घटना CCTV में कैद .....
- सिटी थाना पुलिस पर फिर लगा सवालिया निशान, नीचे दिए लिंक पर देखे CCTV फुटेज
- फव्वारा चौक के नजदीक कार में बैठी NRI महिला के मुंह पर डाला स्प्रे, और नगदी से भरा पर्स किया चोरी
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र फव्वारा चौक के नजदीक आज देर शाम एक कार में बैठी NRI महिला के मुंह पर एक युवक द्वारा स्प्रे छिड़ककर लूट की पर्स चोरी करने घटना घटने की खबर है। बताया जा रहा है कि महिला के पर्स में हज़ारो रूपये, मोबाइल और कुछ ATM कार्ड भी थे। घटना की सुचना सिटी थाना में देने के बाद भी सिटी थाना प्रभारी अनभिग्यता जाहिर करते हुए कह रहे है कि इस घटना का उन्हें मालूम नहीं है जब कोई लिखित शिकायत आएगी तो बनती कार्रवाई कर देंगे। दूसरी तरफ घटना की सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद सिटी थाना पुलिस की शिथिल गतिविधियों की चाचा की जा रही है।
जानकारी अनुसार मंगलवार शाम एक कार में आया NRI परिवार फव्वारा चौक के नजदीक एक मिठाई की दुकान पर मिठाई लेने के लिए रुका। कार में बैठे दो युवक उतरकर मिठाई लेने चले गए और कार की पिछली सीट पर एक बजुर्ग महिला व 2 बच्चे बैठे थे। तभी एक युवक उनकी कार के पास आया और मौका देख उसने कार का पिछला दरवाजा खोला और महिला के मुंह पर स्प्रे डालकर उसका पर्स चोरी कर ले गया। बता दे कि नजदीक फव्वारा चौंक पर पुलिस के जवान भी तैनात रहते है। वहीं घटना की CCTV फुटेज वायरल होने के बाद सिथि थाना पुलिस पर सवालिया निशान उठ रहे है। चोरी हुए महिला के पर्स में हज़ारो रूपये, एक मोबाइल फ़ोन और कुछ ATM कार्ड भी थे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार ने सिटी थाना पुलिस में शिकायत के लिए पहुंच बनाई। तो वहां का रवैया देखकर वह बिना शिकायत किए वापस लौट आए। दूसरी तरफ सिटी थाना प्रभारी कृपाल सिंह वही पुराने गैर जिम्मेदाराना अंदाज में कह रहे हैं कि इस घटना का उन्हें मालूम ही नहीं है। अगर कोई शिकायत आएगी तो उचित कार्यवाही कर दी जाएगी।
बता दें कि पिछले कुछ माह में कपूरथला शहर में लूट तथा चोरी की घटनाओं में बड़ा इजाफा हुआ है और सिटी थाना पुलिस किसी भी मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। इन हालातों में कपूरथला शहर की जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है।
- नीचे दिए लिंक पर देखें CCTV फुटेज .....


















No comments